दीपिका की फिल्म के साथ पहले भी रहे हैं विवाद

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों की परंपरा बनती जा रही है। दीपिका के जेएनयू जाने और वहां हुई नारेबाजी के बाद फिल्म ‘छपाक रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गयी है। सोशल मीडिया में एक समुह दीपिका के पक्ष में है जबकि एक उनके विरोध में सामने आया है।
इससे पहले भी दीपिका की फिल्म राम-लीला को लेकर विवादा हुआ था जिसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया था। इसके बाद ‘पद्मावत’ पर विवाद उठा। उनकी फिल्म कॉकटेल भी विवादों में रही थी। इसके अलावा ऐतिहासिक फिल्म बाजीराव-मस्तानी पर भी विवाद उठा था। वहीं साल 2018 में आई पद्मावत पर भी विवाद उठा था।
फिल्म छपाक की कहानी एक एसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी से प्रेरित है। दीपिका ने फिल्म में एसिड अटैक से पीड़ित लड़कियों के हालातों को दिखाया है। इस फिल्म के जरिए पीड़ितों की परेशानी का पता चलता है।
डायरेक्टर मेघना गुलजार की यह फिल्म एसिड अटैक जैसे घिनौने अपराध के खिलाफ समाज को एक संदेश देने का प्रयास है।
विक्रांत मैसी ने फिल्म छपाक में एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं के लिए एनजीओ चलाने वाली लड़के की भूमिका निभाकर दिखाया है कि किस प्रकार एसिड अटैक जैसी बड़ी समस्या का सामना किया जा सकता है। इसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार पीड़ित लड़कियों की परेशानी को समझा गया है। ये फिल्म एसिड अटैक जैसी गंभीर परेशानी के बारे में जागरुक भी करती है। इस फिल्म में बताया गया है कि एसिड अटैक पीड़िता की मुश्किलों का अंदाजा भी लगाना आसान नहीं होता। इस प्रकार के अपराधों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *