निफ्टी 97 अंक गिरकर 14,813 पर आया; BSE पर 1927 शेयरों में गिरावट,

निफ्टी 97 अंक गिरकर 14,813 पर आया; BSE पर 1927 शेयरों में गिरावट,

निफ्टी 97 अंक गिरकर 14,813 पर आया; BSE पर 1927 शेयरों में गिरावट, सरकारी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स में ONGC और NTPC के शेयरों में सबसे ज्यादा 2-2% की गिरावट है, जबकि ITC के शेयर में 2% की बढ़त है।

शेयर बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को उतार-चढ़ाव है। NSE निफ्टी इंडेक्स 97 अंक गिरकर 14,813.10 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेंसेक्स भी 265 अंकों की गिरावट के साथ 50,098.20 पर आ गया है। हालांकि कारोबार के दौरान इंडेक्स 50,561.12 तक भी पहुंचा।

BSE पर 1,927 शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में ONGC और NTPC के शेयरों में सबसे ज्यादा 2-2% की गिरावट है, जबकि ITC के शेयर में 2% की बढ़त है। BSE पर 3,016 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 921 में बढ़त और 1,927 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी घटकर 205.16 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 207.28 लाख करोड़ रुपए था।

दुनियाभर के शेयर बाजारों में सपाट कारोबार

US मार्केट में सपाट कारोबार से दुनियाभर के शेयर बाजारों में सुस्ती है। जापान का निक्केई इंडेक्स 9 अंक नीचे 29,912 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 38 अंक गिरकर 28,989 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट, ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी हल्की मुनाफावसूली है।

अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव

ब्याज दरों पर फेड रिजर्व का फैसले से पहले अमेरिकी बाजारों उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंगलवार को डाओ जोंस 0.39% नीचे 32,825 अंकों पर बंद हुआ था। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स सपाट बंद हुए थे। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में बढ़त रही, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कल मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

16 मार्च को शेयर बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 31 अंकों की गिरावट के साथ 50,363.96 पर और निफ्टी भी 19 पॉइंट नीचे 14,910.45 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,692.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,168.59 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE…

01:48 PM BSE मेटल इंडेक्स 182 अंकों की गिरावट के साथ 13,804 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 10 में 9 शेयरों में गिरावट है। केवल वेदांता लिमिटेड का शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

11:48 AM सेंसेक्स 109 अंक ऊपर 50,473.53 पर और निफ्टी 13.40 अंकों की बढ़त के साथ 14,923.85 पर कारोबार कर रहा है।

11:45 AM BSE PSU इंडेक्स 1.42% की गिरावट के साथ 6,997.13 पर कारोबार कर रहा है। इसमें BPCL सहित अन्य के शेयरों में भारी बिकवाली है।

09:32 AM निफ्टी IT 180 अंकों की बढ़त के साथ 26,543 पर कारोबार कर रहा है। L&T इन्फोटेक के शेयर में 1.43% की बढ़त है।

सोर्स – NSE

सोर्स – NSE
09:15 AM सेंसेक्स 72 अंक ऊपर 50,436.02 पर और निफ्टी 36 अंक ऊपर 14,946.55 पर खुला।

शेयर करें