मुंबई । हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों रेणुका पवार छाई हुई हैं। उनके गाने यू-ट्यूब पर ट्रेंडिंग गानों में बने हुए हैं। सपना चौधरी हों या फिर प्रांजल दहिया, दोनों स्टार्स के साथ रेणुका की जोड़ी धमाल मचा रही है। हिट गानों की सूची में रेणुका का एक और गाना जुड़ गया है। खास बात ये है कि गाने में न सपना चौधरी हैं और न ही प्रांजल दहिया , बल्कि गाने में अपने डांस से लाखों लोगों का दिल जीत चुकी गोरी नागोरी नजर आ रही हैं।
गोरी नागोरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से उभरने वाला नाम है। उनके डांस मूव काफी पसंद किए जाते हैं। रेणुका के नए हरियाणवी गाने में उन्होंने जबरदस्त डांस किया है। नए गाने के बोल हैं ‘तोड़ लाई मटकी। इस नए हरियाणवी गाने को रेणुका और अमित धुल ने मिलकर गाया है। गाने को लिखा है एंडी दहिया ने और संगीत जीआर म्यूजिक ने दिया है। गाने का डायरेक्शन पवन गिल ने किया है। गाने के वीडियो को गोरी नागोरी और कुलदीप कौशिक पर फिल्माया गया है। रेणुका के गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस कारण है कि इस गाने को एक हफ्ते से भी कम समय में 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।