रोका छेका संकल्प अभियान अंतर्गत गौठान में उपलब्ध पशुओं का स्वास्थय परीक्षण कार्यक्रम

रोका छेका संकल्प अभियान अंतर्गत गौठान में उपलब्ध पशुओं का स्वास्थय परीक्षण कार्यक्रम

भिलाई। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 40 गनियारी में निर्मित गौठान में रोका छेका अभियान अंतर्गत पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत सुबह से वार्ड के समस्त पशुपालको के घर-घर जाकर निगम के कर्मचारियों द्वारा संकल्प पत्र भरवाया गया एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया, साथ ही टैगींग का कार्य किया गया। निगम के द्वारा पशुओं को रोका छेका अंतर्गत पकड़ा गया इन पशुओं का भी स्वास्थय परीक्षण गौठान में ही करवाया गया। इस कार्यक्रम में निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, अश्वनी चंद्राकर सहा.स्वास्थ्य अधिकारी, वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र कोसरे, डाॅ एस.के.सिंघानिया, के.एल.देवांगन, एस.एम.शुक्ला, डी.के.शुक्ला, पुरूषोत्तम जांगडे, प्रमोद साहू, गौरव राजपूत आदि उपस्थित रहें।

शेयर करें