निगम सभापति प्रमोद दुबे ने लोक निर्माण मन्त्री ताम्रध्वज साहू को दी जन्मदिन पर हार्दिक बधाई, उनके द्वारा राज्य में किये जा रहे विकास कार्यों को सराहा

निगम सभापति प्रमोद दुबे ने लोक निर्माण मन्त्री ताम्रध्वज साहू को दी जन्मदिन पर हार्दिक बधाई, उनके द्वारा राज्य में किये जा रहे विकास कार्यों को सराहा

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने प्रदेश के लोक निर्माण मन्त्री ताम्रध्वज साहू को उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी एवं उन्हें राज्य के लोक निर्माण मन्त्री के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास कार्य करने हेतु सराहा एवं उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन हेतु परमपिता परमेश्वर से मंगलकामनायें कीं. सभापति प्रमोद दुबे ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं लोक निर्माण मन्त्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन में शीघ्र छत्तीसगढ़ राज्य देश का सबसे विकसित प्रदेश बनने राज्यों की अग्रणी पंक्ति में सम्मिलित होगा।

शेयर करें