ये चार कारें जल्द भारत में बिकेंगी

ये चार कारें जल्द भारत में बिकेंगी

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग बिक्री में गिरावट के दौर से गुजर रहा है। उम्मीद है कि बाजार बहुत जल्द ठीक होगा। भारत में कार निर्माता कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे खरीदारों का ध्यान आकर्षित कर सकें। वह बिक्री को अधिक बढ़ावा मिले। आज हम आपको चार अपकमिंग कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो जल्द सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। वह दमदार फीचर्स के साथ कीमत भी कम है।

1. टाटा पंच टाटा की नई माइक्रो -एसयूवी पंच की लॉन्चिंग कुछ हफ्तों में होने की उम्मीद है। टाटा पंच को ALFA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें 1.2L पेट्रोल इंजन (86PS/ 113Nm) का पावर है। इस कार शुरुआती कीमत 5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। टाटा पंच का मुकाबला, मारुति इग्निस और महिंद्रा KUV NXT से रहेगा।

2. मारुति बलेनो फेसलिफ्ट मारुति मार्केट में बलेनो का एक अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। बलेनो फेसलिफ्ट के इंटीरियर में बड़े बदलाव होंगे। इसमें हेडलैम्प्स, फ्रंट ग्रिल, टेललाइट्स और बंपर्स को पहले से बेहतर होंगे।

3. न्यू-जेन मारुति सेलेरियो मारुति सुजुकी सेलेरियों का अपडेट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। नए मॉडल में डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया गया है। नई सेलेरियो के 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प होने की उम्मीद है।

4. टाटा टियागो सीएनजी/टिगॉर सीएनजी टाटा टियागो और टिगॉग के सीएनजी मॉडल की इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है। सीएनजी मॉडल में 1.2 लीटर, एस्पिरेटेड, इनलाइन-3 इंजन होगा। पेट्रोल पर चलने पर 86 पीएस और 113 एनएम का पावर जनरेट करेगा।

 

शेयर करें