भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरेन्देश्वरी से जितेंद्र वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरेन्देश्वरी से जितेंद्र वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

दुर्ग। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरेन्देश्वरी जी से सौजन्य मुलाकात अपने दिल्ली प्रवास के दौरान किया। मुलाकात के दौरान श्री वर्मा ने उनसे छत्तीसगढ़ के राजनैतिक घटना क्रमो को लेकर लम्बी चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरेन्देश्वरी जी को छत्तीसगढ़ में चल रही राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही ज्यादती और हिटलरशाही गतिविधियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को आम जनता से कोई हमदर्दी नही है और ना ही कोई सरोकार है। अन्नदाताओं की स्थिति दयनीय है। बेमौसम बारिश से किसानों के फसल को काफी नुकसान हुआ है इसको लेकर छत्तीसगढ़ सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिसके चलते किसानों को काफी कठिनाइयों का सामान करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के समक्ष इस बात को विस्तार पूर्वक रखा कि हमने कांग्रेस की सरकार के सामने बार बार इस बात को दोहराया था कि धान खरीदी एक नवम्बर से प्रारंभ किया जाए लेकिन सत्ता के मदमस्त आकंठ में डूबे भूपेश बघेल सरकार के कानों में जूं नही रेंगी जिसका परिणाम यह रहा कि बेमौसम बारिश के कारण किसानों के फसल को काफी नुकसान हुआ। यहाँ तक कि कटाई के बाद खेतों में रखा धान पूरी तरह चौपट हो गया। राजनांदगांव के डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र में रखा 33 करोड़ रुपए का धान अंकुरित होकर पूरी तरह बर्बाद हो गया । सूबे की सरकार के कारगुजारियों के चलते जनता बेबस हो गई है।यह गूंगी बहरी सरकार आम जनता के हितों को दरकिनार कर मौन व्रत धारण कर लिया है और आम जनता के तकलीफों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस की सरकार ने कोई भी नए विकास कार्यो को धरातल पर नही लाया है। जिन भी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया वे सभी भारतीय जनता पार्टी के सरकार की योजनाएं थी। सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। पूरे छत्तीसगढ़ में मासूम बच्चियों से गैंगरेप की घटनाएं हो रही है। अत्यचार का पैमाना बढ़ गया है। दुर्ग जिले सहित समूचे छत्तीसगढ़ में आपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। अभी हाल में दुर्ग जिले के किसान के बेटे इंजीनियर शिवांग चन्द्राकर की हत्या कर दफना दिया गया था। हाल में उतई थाना के अंतर्गत ग्राम जोरातराई में एक महिला की हत्या कर फेंक दिया गया। यह तो उदाहरण मात्र है यही हाल समूचे छत्तीसगढ़ का है। अपराधिक घटनाओं में सूबे की सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। मुलाकात के दौरान पार्टी के संघठनात्मक गतिविधियों को लेकर गम्भीर चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ग्रास रूट पर मजबूती से काम कर रही है। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की टीम जीत का परचम लहराने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। एक एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ जी तोड़ मेहनत कर रहा है।

शेयर करें