आज होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज

आज होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज

बर्मिंघम में आज राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हो रही है। भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह के साथ इस इवेंट की शुरुआत होगी। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं।इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं।राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है।1930 में शुरु हुए राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है।पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिलटन में हुआ था।1930 में 11 देशों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था।एथलीट्स ने तब छह खेलों के 59 इवेंट्स में अपना दमखम दिखाया था।1930 के बाद से हर चार साल पर इसका आयोजन होता रहा है।

शेयर करें