जाम से बचने वैकल्पिक मार्गों से आवागमन बेहतर; सुबह 11.30 से दोपहर 2 बजे तक नेशनल हाईवे रहेगा ब्लॉक; नगर कीर्तन निकलेगा

जाम से बचने वैकल्पिक मार्गों से आवागमन बेहतर; सुबह 11.30 से दोपहर 2 बजे तक नेशनल हाईवे रहेगा ब्लॉक; नगर कीर्तन निकलेगा

भिलाई:  छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग ने रविवार को गुरु गोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन करने जा रही है। नगर कीर्तन की शुरुआत सुबह 11.30 बजे नेहरु नगर चौक से होगी।

छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग ने रविवार को गुरु गोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन करने जा रही है। नगर कीर्तन की शुरुआत सुबह 11.30 बजे नेहरु नगर चौक से होगी। कीर्तन के दौरान नेहरु नगर से पावर हाउस के बीच जीई रोड ब्लॉक रहेगी। श्री पंज प्यारे साहिबान की अगुवाई में जी रोड से नॉन स्टॉप पावर हाउस तक पहुंचेगी। फ्लाईओवर मार्ग से नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर 6 में शाम 6:30 से 7:00 बजे के अंतराल में समाप्त होगी। नगर कीर्तन में मुख्यता सुंदर पालकी साहिब पावन पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से सुशोभित होगी।

शेयर करें