kirandhara – Page 1587

64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया Oppo K9s

ओप्पो ने अपनी K9 सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo K9s को लॉन्च कर दिया है। चीन…

लातविया में एक महीने के लिए लगाया लाएगा लॉकडाउन

हेलसिंकी । लातविया में कोरोना की बिगड़ती स्थिति के कारण बृहस्पतिवार को कर्फ्यू सहित लगभग एक…

महाराष्ट्र में रेस्टोरेंट्स, होटल रात के 12 बजे तक खुलेंगे, दुकानें रात 11 बजे तक खुलेंगी

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने ‘ब्रेक दी चेन’ के तहत सभी होटल और रेस्टोरेंट को रात 12 बजे…

मोदी वैन को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोदी वैन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करने…

करवा चौथ के लिए फेस के साथ बॉडी पर करें दलिया उबटन का इस्तेमाल

बहुत जल्द करवाचौथ आने वाला है। ऐसे में हर कोई अपनी स्किन को लेकर चिंतित है…

पतंजलि युवा भारत जामुल द्वारा शहर में योग के साथ अन्य समाज सेवा का कार्य अनवरत जारी

जामुल भिलाई / पतंजलि युवा भारत जामुल द्वारा प्रतिदिन शहर में योग के साथ अन्य समाज…

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 अक्टूबर 2021)

मेष :- दैनिक कार्य में असमर्थता, मन में अशांति तथा मनोवृत्ति कष्टप्रद अवश्य ही होगी। वृष…

T20 विश्व कप में किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

दुबई । भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सोमवार को कहा कि आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारत किस संयोजन के साथ उतरेगी। कोच शास्त्री ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के अभियान के दौरान टीम को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज या स्पिनर के साथ जाने का फैसला ओस कारक (dew Factor) को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। रवि शास्त्री भारतीय टीम के साथ अपने अंतिम कार्य पर हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभ्यास मैचों में मैनेजमेंट ये देखना चाहता है कि खिलाड़ी किस तरह अपनी फार्म और लय को हासिल करते हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर दीप दासगुप्ता से बात करते हुए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा, “हम बस यह देखने की कोशिश करेंगे कि आसपास कितनी ओस है और उसी के अनुसार पहले बल्लेबाजी/गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे। अतिरिक्त स्पिनर या सीमर खेलने के बारे में निर्णय लेने में भी यह हमारी मदद करता है।” भारत को अपने सभी मैच शाम को खेलने हैं, जब ओस एक प्रमुख कारक बन जाती है। ओस जितनी ज्यादा होगी, स्पिनरों के लिए गेंद को पकड़ना उतना ही मुश्किल होगा, जिससे बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक खेलना आसान हो जाएगा। शास्त्री ने कहा कि आइपीएल भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श तैयारी वाला टूर्नामेंट रहा है, जिनमें से अधिकांश अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए नियमित खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कहा, “लड़के पिछले दो महीने से आइपीएल खेल रहे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें ज्यादा तैयारी की जरूरत है। यह उनके एक साथ होने और एक साथ ढलने के बारे में अधिक है।” अभ्यास मैचों से मिलने वाले विशिष्ट लाभ के बारे में पूछने पर शास्त्री ने कहा, “हर कोई बल्लेबाजी कर सकता है, हर कोई गेंदबाजी कर सकता है। इसलिए इससे हमें यह अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि कौन कैसे कर रहा है। वास्तव में ऐसा नहीं है। हम देखेंगे कि चीजें कैसे चलती हैं और एक संयोजन के आसपास काम करती हैं।”

यादव राजद मुस्लिम के बजाएं बीजेपी के यादव को वोट क्यों देते हैं?

बिहार | के यादव लड़कों के बीच तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर जितनी बेचैनी आज है इतनी अगर मुख्य चुनाव के समय दिखाए होते तो आज यह दिन देखना ही नहीं पड़ता।जहां भी यादव मतदाताओं के पास एनडीए के यादव कैंडिडेट और महागठबंधन के ग़ैर यादव कैंडिडेट में से एक चुनना था इन्होंने एनडीए के यादव कैंडिडेट को चुना। और राजद का ग़ैर यादव कैंडिडेट चुनाव हारा। उदाहरण- बेनीपुर राजद के बिनोद मिश्रा वीआईपी के मिश्री लाल यादव से हारे, औराई में माले के आफ़ताब आलम के ऊपर भाजपा के रामसूरत राय को चुना जहां भी महागठबंधन के कैंडिडेट मुस्लिम थे वहां इन्होंने एनडीए को वोट दिया। बिस्फी में राजद के फ़ैयाज़ आलम के ख़िलाफ़ हरिभूषण ठाकुर बचौल, सुरसंड में से राजद के सैयद अबु दुजाना के ख़िलाफ़ जदयू के दिलीप राय, केवटी में अब्दुल बारी सिद्दीक़ी के खिलाफ भाजपा के मुरारी मोहन झा, सुपौल में कांग्रेस के मिनतुल्लाह रहमानी के ख़िलाफ़ जदयू के बिजेंद्र यादव, गौड़ाबौराम में राजद के अफ़ज़ल अली के ख़िलाफ़ वीआईपी की सवर्णा सिंह को थोक में यादवों ने वोट दिया और जिताया।विधायक जिताइयेगा पार्टी के ख़िलाफ़ जात को ऊपर रख कर तो मुख्यमंत्री कैसे बनाइयेगा पार्टी का। अब अधीर होकर क्या मिलेगा? शांति से बैठिए। 2025 में फिर देखा जाएगा। तब तक बस दुआ कीजिए कि चिराग़ भैया फिर से अकेले लड़ें या फिर इस तरफ़ आकर। उधर गए तो फिर से नीतीशे कुमार। 2020 में राजद का MY समीकरण- M- एनडीए के टिकट पर एक भी मुस्लिम विधायक नहीं बना। सभी 11 कैंडिडेट हारे। शिवहर में जदयू के शरफ़ुद्दीन और दरभंगा ग्रामीण में फ़राज़ फातमी जैसे सुनिश्चित जीत का पूर्वानुमान वाले कैंडिडेट भी हार गए Y- NDA के टिकट पर 12 यादव विधायक बने। 6 भाजपा, 5 जदयू, 1 वीआईपी। सुरसंड में दिलीप राय जीत गए जिसको शुरुआत में मुख्य मुक़ाबले भी नहीं गिना जा रहा था। कहा जा रहा था राजद के दुजाना बनाम लोजपा के माधव चौधरी का चुनाव है।

चालक से मारपीट कर तोड़ दिया हेड लाइट

बिलासपुर । किराए पर ऑटो ने नहीं देने पर युवक ने चालक की पिटाई कर दी। साथ ही उसकी ऑटो के हेडलाइट को तोड़ दिया। आरोपित ने ड्राइवर को घटना की श्ािकायत थाने में करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती जरहाभाठा में रहने वाले विनोद पात्रे ऑटो चलाते हैं। सोमवार की सुबह पांच बजे मोहल्ले में रहने वाले गोलू दिवाकर ने उन्हें फोन कर किराए ऑटो मांगा। इस पर उन्होंने सवारी ले जाने की बात कहते हुए मना कर दिया। इसी बात को लेकर युवक ने उसके घर के पास आकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर गोलू ने विनोद की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच उसने ऑटो के हेड लाइट को भी डंडे से मारकर तोड़ दिया। मारपीट के बीच मोहल्ले के छेदी, उत्तम और त्रिलोक ने किसी तरह बीच-बचाव किया। पिटाई से विनोद के हाथ और पैर में चोटे आई है। इसके बाद आरोपित युवक ने घटना की शिकायत थाने में करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पीड़ित ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर सिविल लाइन थाने में घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीच–बचाव करने वालों को भी धमकी मारपीट के बीच बीच-बचाव करने पर आरोपित युवकों ने मोहल्ले वालों को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उन्हें आपसी मामला बताकर झगड़े से दूर रहने कहा। पीड़ित को बचाने के बाद मोहल्ले वालों ने उसे थाने तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।